मुद्रा एवं साख कक्षा 10 अर्थशास्त्र ।।। Class 10th Mudra ev Sakh , Arthshastr

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम कक्षा 10वी के विषय सामाजिक विज्ञान के किताब अर्थशास्त्र के पाठ मुद्रा और साख के बारे में चर्चा करेंगे। तो बहुत ध्यान से आज के पोस्ट को पढ़ाना है।

मुद्रा एवं साख 

 वस्तु विनिमय प्रणाली क्या है?

वस्तुओं के बदले वस्तुओं का लेनदेन वस्तु विनिमय प्रणाली कहलाता है।

आवश्यकताओं का दोहरा सहयोग किसे कहा जाता है?

जब एकव्यक्ति किसी चीज को बेचने की इच्छा रखता हो वही दूसरा व्यक्ति उसी वस्तुओं को खरीदने की इच्छा रखता हो अर्थात मुद्रा का उपयोग किए बिना किसी वस्तु को खरीदा जाए, तो उसे आवश्यकताओं का दोहरा सहयोग कहा जाता है।

मुद्रा के अविष्कार से वस्तु विनिमय प्रणाली की सबसे बड़ी कठिनाई आवश्यकताओं के दोहरे संयोग का समाधान हुआ है।

मुद्रा के आधुनिक रू

  1. कागज के नोट
  2. सिक्के
  3. चेक
  4. डेबिट कार्ड
  5. यूपीआई
  6. क्रेडिट कार्ड
  7. मोबाइल एवं नेट बैंकिंग

भारतीय रिजर्व बैंक के कार्य

  1. मुद्रा जारी करना।
  2. बैंक व स्वयं सहायता समूह की कार्यप्रणाली पर नजर रखना।
  3. ब्याज की दरों को निर्धारित करना।
  4. मौद्रिक नीति की समीक्षा करना।
  5. बैंकों की कुछ राशि का नगद संचयन करना।

साख समझौता क्या है?

साख एक ऐसा समझौता है जिसके तहत ऋणदाता उधार करता को धनराशि, वस्तु एवं सेवा इस आश्वासन पर उधार देता है कि वह भविष्य में उसका भुगतान कर देगा।

तो आइए हम चलते हैं अब यह बात करने की मुद्रा एक व्यक्ति के लिए कैसे संपत्ति के रूप में मिलती है तो किसी के लिए कैसे वह ऋण जाल बन जाता है।

सबसे पहले हम पढ़ेंगे कि किसी व्यक्ति के लिए साख कैसे संपत्ति बन जाता है।

तो आइए हम एक उदाहरण के माध्यम से जानते हैं कि कैसे एक व्यक्ति के लिए साख संपत्ति के रूप होता है या बनता है।
त्योहारों के दौरान जूता निर्माता सलीम को 1 महीने के अंदर भारी मात्रा में जूता बनाने का आदेश मिलता है। इस उत्पाद को पूरा करने के लिए वह अतिरिक्त मजदूरों को काम पर ले आता है और उसे कच्चा माल खरीदना पड़ता है। वह आपूर्तिकर्ता को तत्काल चमड़ा उपलब्ध कराने के लिए कहता है और उसके बाद में भुगतान करने का आश्वासन देता है। उसके बाद वह व्यापारी से कुछ उधार लेता है। महीने के अंत तक वह आदेश पूरा कर पाता है तथा अच्छा लाभ कमाता है और उसने जो भी उधार लिया था उसका भुगतान करता है।

अब हम जानेंगे कैसे साथ एक व्यक्ति के लिए ऋण जाल बन जाता है।

एक किसान स्वप्ना कृषि के खर्च को वहन करने के लिए साहूकार से उधार लेती है। लेकिन दुर्भाग्यवश फसल में कीड़े लगने के वजह से फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में वह ऋण का भुगतान नहीं कर पाती और ऋण ब्याज के साथ बढ़ता जाता है।

समर्थक ऋणाधार क्या है?

उधारदाता उधार प्राप्तकर्ता से समर्थक ऋणाधर के रूप में ऐसी परिसंपत्तियों की मांग करता है जिन्हें बेचकर वह अपनी ऋण राशि की वसूली कर सकें। यह परिसंपत्तियों ही समर्थक विरोध आर कहलाती है उदाहरण कृषि भूमि, जेवर ,मकान पशुधन, बैंक जमा।

साख की शर्ते

  1. ब्याज की दर
  2. समर्थक निराधार
  3. आवश्यक दस्तावेज
  4. भुगतान की प्रक्रिया

स्वयं सहायता समूह क्या है?

स्वयं सहायता समूह का मूल विचार है कि ग्रामीण गरीबों खासकर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में गठित किया जाए और उनकी बचत को एकत्र किया जाए ताकि सही समय पर उसका उपयोग हो सके स्वयं सहायता समूह एक ऐसी सहायता समूह है। जिसमें गांव के सभी महिलाएं मिलकर एक समूह बनाती हैं जिसमें हर प्रकार की महिलाएं होती है, जो अपने हर महीने में बचे हुए कुछ पैसों को इकट्ठा करके एक समूह के द्वारा उसे जमा करती हैं। जिससे समय आने पर जिसको भी इस पैसे की आवश्यकता होती है उसे एक निश्चित व्याज दर पर इन पैसों को दे दिया जाता है बचे हुए पैसों को बैंक में जमा कर दिया जाता है जिससे इसका ब्याज बढ़ता रहता है। समय आने पर सभी इस पैसे का उपयोग करते हैं। अंततः अपने पैसों को वह उठाकर किसी खर्च में इसी आवश्यक कार्य के लिए उपयोग में ला सकते हैं आदि।

स्वयं सहायता समूह के कार्य

  1. ग्रामीण निर्धनों विशेषकर महिलाओं को एकत्रित करना।
  2. सदस्यों की जमा पूंजी को इकट्ठा करना।
  3. बिना समर्थक ऋणाधार के ऋण देना।
  4. कम ब्याज दर पर ऋण देना।
  5. विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा को मंच देना।

अब हम कुछ मुख्य प्रश्नों पर विचार करेंगे।

1. मुद्रा के आधुनिक रूपों में कौन शामिल है?

१. कागज के नोट
२.सोने का सिक्का
३. चांदी के सिक्के

2.भारत में केंद्र सरकार की ओर से कौन करेंसी नोट जारी करता है?

१. नाबार्ड
२. भारतीय रिजर्व बैंक
३. भारतीय स्टेट बैंक

3. जमा का बड़ा हिस्सा बैंक किस पर इस्तेमाल करते हैं।

१. नई शाखाएं खोलने के लिए
२. ऋण देने के लिए
३. ऋण पर ब्याज का भुगतान करने के लिए

4. ऋण जाल से आप क्या समझते हैं?

१. ऋण चुकाने में असमर्थ
२. ऋण चुकाने में समर्थ
३. दोनों सही

5. निम्न में से कौन सा समर्थक निराधार का उदाहरण नहीं है?
१. जीवन
२. कृषि भूमि
३. घर

6. बैंक अपने पास कितना नगर कोष रखते हैं।

१. 10%
२. 15%
३. 30%

7. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विनिमय के लिए कौन सी मुद्रा का उपयोग होता है।

१. अमेरिकी डॉलर
२. रुपया
३. टका

8. स्वयं सहायता समूह में बचत और ऋण संबंधित अधिकतर निर्णय लिए जाते हैं?

१. बैंक द्वारा
२. सरकार द्वारा
३. सदस्य द्वारा

दोस्तों अगर आपको इस से जुड़े और भी पाठो का artical or post चाहिए तो आपको नीचे कुछ पाठ हैं। आप सभी नीचे इसी पोस्ट में लिंक दिया है आप सभी या पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

 

 

वाच्य की पूरी जानकारी।। वाच्य क्या है? कितने प्रकार हैं? आदि। अभी पढ़े….

 

वाक्य की पूरी जानकारी।। वाक्य क्या हैं? कितने प्रकार के होता है? आदि सभी जानकारी उदाहरण के साथ….

 

Interner की पूरी जानकारियां पढ़े और अपने ज्ञान को बढ़ाये। Click Here Now…

 

भारत में राष्ट्रवाद कक्षा 10 का इतिहास पुस्तक

 

संसाधन एवं विकास कक्षा 10 की भूगोल पुस्तक ..

 

Wifi क्या है? कैसे काम करता हैं? पूरी जानकारी के लिए क्लिक करे..

 

Free में Blog कैसे बनाये और पढ़ाई करें। जनने के लिये क्लिक करें……

 

                             ” धन्यवाद

 

Leave a Comment