आज से हम पढेंगे का एक महत्वपूर्ण विषय के बारे में
पड़ने जा रहे है।
दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जंनेगे हिंदी व्याकरण के एक महत्वपूर्ण विषय वाक्य के बारे में जानेंगे।
दोस्तों आप पढने से पहले नीचे दिए गए टेबल को ध्यान से देखे ।
वाक्य क्या है?
ऐसा सार्थक शब्द समूह जो व्यवस्थित हो तथा पूरा आशय/ अर्थ प्रकट करता है, उसे वाक्य कहते हैं।
वाक्य के भेद
1. सरल वाक्य
2. संयुक्त वाक्य
3. मिश्र वाक्य
अब हम इनके बारे में एक एक करके पड़ेंगे।
1. सरल वाक्य :-
जिन वाक्यों में एक क्रिया हो, उन्हें सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं।
जैसे :- 1.आज सुहानी धुप खिली हुई है।
2 .बच्चे बारिश में नहा रहे है।
3. बच्चा हँसा।
2. संयुक्त वाक्य :-
जिन वाक्यो में दो या दो से अधिक उपवाक्य किसी समुच्चयबोधक (योजक) अव्यय (जैसे- और, तथा, एवं, इसलिए, परंतु, किन्तु , या, अथवा, नहीँ तो , अन्यथा, वरना) शब्द से जुड़े होते हैं, उन्हें संयुक्त वाक्य कहते हैं।
जैसे :-1. हम रेलवे स्टेशन पर पहुँचे किन्तु टिकट नहीँ मिली।
2. तुम पढ़ लो या टीवी देख लो।
3. बारिश हो गई वरना मैं खेल में जीत जाता।
3. मिश्र वाक्य :-
जिन वाक्यों की रचना एक से अधिक ऐसे उपवाक्यों से हुई हो जिसमें एक उपवाक्य प्रधान और अन्य गौण हो, उन्हें मिश्र वाक्य कहते हैं।
जैसे– 1. यह वही व्यक्ति है जिसने कल बच्चे को बचाया था।
2. जो परिश्रम करते हैं वे अवश्य सफल होते हैं।
अब मैं आपको इससे जुड़े कुछ वाक्यों को देता हूं आप सभी इसे पढ़िए और कमेंट करके बताइये की यह कोण सा वाक्य है।
[table id=5 /]
“धन्यवाद”
1 thought on “वाक्य क्या है? परिभाषा और उदाहरण।।”