सरकार दो प्रकार के होते हैं।
1.संघात्मक सरकार
2.एकात्मक सरकार
इस दोनों सरकारों के बरे में कुछ खास बातें।
1. संघात्मक सरकार
१. यह दो या दो से अधिक स्तर वाली सरकारें होती हैं।
२.केंद्रीय सरकार, राज्य सरकार को कुछ विशेष प्रकार का आदेश नही दे सकते है।
३.राज्य सरकारों के पास अपनी शक्तियॉ होती है और वह इसके लिए केंद्रीय सरकार को जवाबदेह नही होती , दोनों ही जानता को जवाब देह होती है।
४.उदाहरण- भारत,कन्नड़ ,जर्मनी ।
2.एकात्मक सरकार
१.शासन का एक ही स्तर होता है बाकी इकाइयाँ उसके अधीन होकर कार्य करती हैं।
२.केंद्र सरकार राज्य एवं प्रांतीय सरकारों को आदेश दे सकती है।
३.राज्य सरकारें केंद्र सरकार को जवाबदेह होती हैं।
४.उदाहरण:- फ्रांस ,चीन,जापान।
संघवाद के प्रकार
1.साथ आकार संघ बनाना।
दो या दो से अधिक स्वतंत्र इकाइयों को साथ लेकर एक बड़ी इकाई का गठन। सभी स्वतंत्र राज्यों की सत्ता एक समान होती है। जैसे:- ऑस्ट्रेलिया,USA आदि।
2.साथ लेकर संघ बनाना।
एक बड़े देश द्वारा अपनी आंतरिक विविधता को ध्यान में रखते हुए राज्यों का गठन होता है। केंद्र ज्यादा शक्तिशाली होता है। जैसे:- भारत, जापान।
प्रधानमंत्री कौन होता है?
प्रधानमंत्री लोकसभा बहुमत दल का नेता होता है
मुख्यमंत्री कौन होता है?
मुख्यमंत्री विधानसभा में बहुमत दल का नेता होता है।
ऊर्ध्वाधर वितरण एवं क्षैतिज वितरण
ऊर्ध्वाधर वितरण :- कार्यपालिका।
क्षैतिज वितरण:- इसमेंइसमें दो प्रकार के सरकारी आती हैं विधायिका एवं न्यायपालिका ।
भारत सरकार कितने भागों में बटी है?
1. केंद्र सरकार
2.राज्य सरकार
3.प्रांतीय सरकार
केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच विधायक की शक्तियों का वर्गीकरण के बारे में।
संघ सूची:- रक्षा बैंकिंग,संचार, मुद्रा, विदेशी मामले।
राज्य सूची:- पुलिस, सिंचाई ,कृषि, व्यापार, वाणिज्य।
समवर्ती सूची:- शिक्षा,वन ,विवाह, मजदूर संघ, उत्तराधिकारी,गोद लेना।
अन्य (बाकी बची विषय) :-कंप्यूटरकंप्यूटर
Note:- गांव के स्तर पर स्थानीय शासन पंचायती राज कहलाता है।
ग्राम पंचायत क्या है?
प्रत्येक गांव या ग्राम समूह की एक पंचायत होती है जिसमें कई सदस्य और एक अध्यक्ष होता है। प्रधान अध्यक्ष सरपंच कहलाता है।
पंचायत समिति क्या है?
कई ग्राम पंचायत मिलकर (मंडल समिति/ पंचायत) पंचायत समिति का गठन करती है। इसके सदस्यों का चुनाव उस इलाके के सभी पंचायत सदस्य करते हैं।
जिला परिषद कौन होता है?
जिले की सभी पंचायत समितियों को मिलाकर जिला परिषद का गठन होता है इसके अधिकांश सदस्यों का चुनाव होता है।
आइये अब कुछ मुख्य बातो के बारे में जानते है।
संघीय सरकार में दो या दो से अधिक स्तर की सरकारी होती है। जैसा कि हम पहले पढ़ चुके है।
संघीय व्यवस्था में विभिन्न स्तर की सरकारों के अधिकार क्षेत्र संविधान में स्पष्ट वर्णित होते हैं।
संगीत अवस्था में संविधान के मौलिक प्रावधानों को किसी एक स्तर की सरकार अकेले नहीं बदल सकती है।
संघीय व्यवस्था का उद्देश्य देश की एकता को सुरक्षित रखना तथा क्षेत्रीय विविधताओं का सम्मान करना है।
अमेरिका, स्विजरलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे संघीय व्यवस्था वाले देशों में प्रांत, केंद्र की तुलना में अधिक ताकतवर होते हैं।
भारत, बेल्जियम और स्पेन में राज्यों की तुलना में केंद्र अधिक शक्तिशाली है।
भारतीय संविधान में विधायिका अधिकारों को तीन हिस्सों में बांटा गया है संघ सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची।
भारत में उपयुक्त तीन सूचियों के अतिरिक्त बाकी बचे विषय केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
भारत में 40% लोगों की मातृभाषा हिंदी है।
एक से अधिक राजनीतिक दलों के द्वारा मिलकर बनाई गई सरकार, को गठन या गठबंधन सरकार कहते हैं।
अनुसूचित भाषाएं:- वे 22 भाषाएं जिन्हें भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में रखा गया है, उन्हें अनुसूचित भाषाएं कहते हैं।
भारत में 1992 में संविधान संशोधन करके पंचायतों को ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावी बनाया गया।
नए संविधान संशोधन के द्वारा पंचायतों में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित की गई।